छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता,अखंण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई

बलौदाबाज़ार-भाटापारा, 31 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि ’’राष्ट्र की एकता, अखंण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं’’।इस अवसर  पर जिला प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *