छत्तीसगढ़

अनुसूचित जाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए “श्रेष्ठ योजना” के तहत निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/-   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संचालित श्रेष्ठ योजना (SHRESHTA – Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas) के तहत सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

महानदी भवन, अटल नगर, नया रायपुर से जारी पत्र के अनुसार, यह योजना अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (NETS) के माध्यम से कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए लगभग 3000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 30 अक्टूबर 2025 शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://cdnbbs3.3w... पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को न केवल निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, बल्कि आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी दी जाएँगी। विद्यालयों को सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा वार्षिक शुल्क का 100 प्रतिशत वहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *