छत्तीसगढ़

नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हुआ सीज़ी आइडियाथॉन का आयोजन कलेक्टर ने विद्यार्थियों के नवाचार को किया प्रोत्साहित

बलौदाबाजार,16 अक्टूबर 2025/sns/- रजत जयंती के अवसर पर जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वाराविद्यार्थियों में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को एमडीव्ही स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में “सीजी आइडियाथॉन 2025” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गए नवाचार मॉडल का अवलोकन किया और उनकी सृजनात्मकता को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य नवाचार के माध्यम से बेहतर सोच के साथ अपने आस -पास के चीजों से इस तरह के व्ययवसाय शुरू कराना या तकनीक विकसित करना जो लाभकारी हो और लोगों का जीवन को आसान व बेहतर बनाए। उन्होंने कहा क़ि हर व्यक्ति में प्रतिभा होती है। उस प्रतिभा का सकारात्मक व सृजनात्मक रुप देकर लोगों के जीवन को आसान बनाने के उपाय बना सकते हैं।उन्होंने कहा क़ि किसी के पास कोई आईडिया हो तो उसे आगे लाने अपने मेंटर को बताएं, अपने क्रिएटविटी को आगे बढ़ाएं और अपने प्रतिभा को निखरे। उन्होने कहा क़ि इस आयोजन से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाले विद्यार्थियों का जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में एन आई टी रायपुर की सहायक प्राध्यापक सुश्री सरवनी पुर्खयास्था, सीईओ एनआईटी रायपुर मेधा सिंह इक्यूबेशन मैनेजर सुनील देवांगन ने “सीजी आइडियाथॉन 2025” के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी एवं विद्यार्थियों के जिज्ञासाओ एवं प्रश्नों का समाधान किये।

बताया गया क़ि सीजी आइडियाथॉन 2025 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न संस्थानों एवं जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिनके माध्यम से युवा नवप्रवर्तकों एवं स्टार्टअप्स के संभावनाशील विचारों की पहचान एवं संवर्धन किया जा रहा है । चयनित प्रतिभागियों को अपने नवाचारों का प्रदर्शन राज्योत्सव डेमो डे – पिचिंग इवेंट (नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह) में करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसमें 51,000 रुपये तक की नकद पुरस्कार राशि दिया जाएगा

इस अवसर पर ज़ीएमडीआईसी गुनेश्वरी साहु, प्राचार्य रितु शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छत्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *