मुंगेली, 16 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक किया जा सकता है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि राज्य के अधिसूचित अनुसूचित जाति व जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान पात्र विद्यार्थी, जो राष्ट्रीय स्तर के व्यावसायिक संस्थानों जैसे आई.आई.टी., एम्स, आई.आई.एम., एन.एल.यू., एम.बी.बी.एस. में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने के लिए तात्कालिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से योजना का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय आदिवासी विकास विभाग में डाक से या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने किया पौधारोपण
धमतरी, 13 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम पिपराहीभर्री स्थित आंगनबाड़ी परिसर में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण […]
विकासखण्ड समन्वयक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की नियुक्ति हेतु दस्तावेज सत्यापन 11 दिसम्बर को
बलौदाबाजार,2 दिसम्बर 2025/sns/-पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत विकासखण्ड समन्वयक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति के पश्चात अभ्यार्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 11 दिसम्बर 2025 को जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा सभाकक्ष में समय सुबह 11 बजे से होग़ा। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट https://balodabazar.gov.in पर किया जा […]
जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा के तहत प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 का किया शुभारंभ
अम्बिकापुर, 16 दिसम्बर 2025/sns/- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जिले में विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत अंबिकापुर […]


