छत्तीसगढ़

15 अक्टूबर को “उद्योग-बैंकर्स संवाद” कार्यशाला सम्पन्न

सुकमा, 15 अक्टूबर 2025/sns/-जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) और कारीगरों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सहायता से जोड़ने के उद्देश्य से “उद्योग-बैंकर्स संवाद” शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन हुई। कार्यशाला में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारी भाग लिए, जो ऋण योजनाओं, क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं (सीजीटीएमएसई, पीएमईजीपी आदि) एवं एमएसएमई से संबंधित वित्तीय समस्याओं के समाधान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उद्यमियों और बैंकर्स के बीच प्रत्यक्ष संवाद, जिससे स्थानीय उद्योगों को वित्तीय सहायता प्राप्त, महिला उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों के लिए भी विशेष मार्गदर्शन सत्र रखा, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। अधिक जानकारी के लिए श्री कैलाश कश्यप, प्रबंधक – 7587420444 और
श्री हेमन्त सेठिया, एजी-1 – 8817973079 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *