छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 अक्टूबर

बलौदाबाजार, 15 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर भवन बलौदाबाजार में किया जाएगा । इस मेले का उद्देश्य आम नागरिकों में आयुष पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पारंपरिक औषधियों का महत्व बताना एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ एवं गतिविधियाँ जिसमें योग प्रदर्शन एवं योग नृत्य-शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने हेतु विशेष योग प्रदर्शन, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, अनुभवी आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं औषधि वितरण, 3 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला सुवर्णप्राशन संस्कार शिविर, दुर्लभ औषधीय पौधों की प्रदर्शनी स्थानीय औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग एवं संरक्षण पर जानकारी, आयुर्वेद औषधीय व्यंजन प्रदर्शन औषधीय सामग्री से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं लाभों की जानकारी प्रदान की जायेगी। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का लाभ ले सकते है। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेदिक जीवनशैली पर उपयोगी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *