कवर्धा, 15 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 08 अप्रैल 2025 को संविदा भर्ती के लिए 19 प्रकार के कुल 41 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उक्त भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 28 जुलाई 2025 को पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची प्रकाशित कर दावा एवं आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का परीक्षण जिला चयन समिति द्वारा किया गया। समिति के निर्णय अनुसार सभी प्राप्त आवेदनों का यथोचित निराकरण करते हुए दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात अंतिम पात्र एवं अपात्र सूची तैयार कर ली गई है। उक्त सूची कबीरधाम जिले की आधिकारिक वेबसाइट ूू पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित सभी अभ्यर्थी अंतिम सूची का अवलोकन उक्त वेबसाइट पर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पुलिस बल भर्ती की निशुल्क कक्षाएं प्रारंभ पंजीयन हेतु शीध्र संपर्क करें कैरियर एकेडमी बीजापुर
बीजापुर,30 जुलाई 2025/sns/ – जैतालूर रोड स्थित कैरियर एकेडमी बीजापुर में 01 अगस्त 2025 से जिला पुलिस बल भर्ती की निःशुल्क कक्षाएं प्रारंभ होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय बीजापुर कैरियर एकेडमी सेंट्रल लाईब्रेरी के पास जैतालूर रोड बीजापुर में आकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।पंजीयन हेतु 10वीं एवं 12वी की अंकसूची की छायाप्रति, […]
बीजापुर जिले में उद्यानिकी फसलों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू
बीजापुर, 20 दिसंबर 2025/sns/-किसान भाइयों के हित में भारत सरकार द्वारा संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) को छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से वर्ष 2025 में राज्य के सभी 33 जिलों में लागू किया गया है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के उद्यानिकी किसानों को भी योजना का लाभ लेने का अवसर दिया गया […]
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत परसदा-3 में विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के कार्यों का किया निरीक्षण
रायपुर, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा-3 में वीबीजी राम जी के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित नए तालाब गहरीकरण कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ सिंह ने श्रमिकों से चर्चा कर मजदूरी […]

