जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2025 के नियम-7 अंतर्गत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम कलचा में रेत खदान के आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से रेत उत्खनन पट्टा आवंटन किया जाना है, जिस हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदारों की निविदा आमंत्रित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी www.chhattisgarhmines.gov.in, https://bastar.gov.in rFkk https://www.msteecommerce-com/auctionhome/mmb/sandeg/inde.jsp पर देखी जा सकती है। इसके साथ ही जिला कार्यालय (खनिज शाखा) जगदलपुर, जिला पंचायत बस्तर, जनपद पंचायत जगदलपुर एवं संबंधित ग्राम पंचायत कलचा के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली हेतु प्रस्ताव 06 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक जमा की जाएगी। बोलियां केवल ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

