सुकमा, 14 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार, समग्र शिक्षा जिला सुकमा अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुकमा में 1 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। यह भर्ती निश्चित अवधि 10 माह के लिए की जाएगी। वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं पात्रता से संबंधित विवरण जिला सुकमा की आधिकारिक वेबसाइट www.sukma.gov.in तथा जिला शिक्षा कार्यालय सुकमा के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
जिला शिक्षा विभाग ने पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हों।


