छत्तीसगढ़

तिरंगा संकुल संगठन भर्रीटोला में वार्षिक अधिवेशन संपन्न



 मानपुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- मानपुर ब्लॉक के तिरंगा संकुल संगठन भर्रीटोला में आज वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में संकुल संगठन द्वारा वर्षभर की गई गतिविधियों, आगामी वर्ष की कार्ययोजना तथा आय-व्यय का विवरण आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया

कार्यक्रम में लखपति दीदियों ने अपनी सफलता साझा की। जिससे अन्य महिलाओं को आजीविका से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। संकुल संगठन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों एवं उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें महंतीन कव्वालिया (अडज़ाल) एवं कल्याणी (अडज़ाल) सहित अन्य महिला उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।अधिवेशन में संकुल पदाधिकारियों के साथ 17 ग्राम संगठनों के अध्यक्ष, सचिव तथा स्व-सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर ने संकुल संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने सभी समूहों को लखपति दीदी बनने की दिशा में सतत प्रयास करने एवं आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही संकुल संगठन से लोन लेकर स्वीकृत आवासों को पूर्ण करने के लिए भी महिलाओं को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ मोह. हनीश खान, एनआरएलएम डीपीएम श्री अनिल कपूर, संकुल प्रभारी श्री चंदन सिंह राजपूत, पीआरपी जानकी साहू सहित सभी केडर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *