छत्तीसगढ़

बीजापुर में गौण खनिज रेत खदानों के ई-नीलामी प्रशिक्षण का आयोजन


बीजापुर 13 अक्टूबर 2025/sns/- गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन अब ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में निविदा जारी करना, बोलीकर्ताओं का पंजीकरण, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया और अधिमानी बोलीदार का चयन जैसे समस्त कार्य पोर्टल के माध्यम से ही संपन्न होंगे।
जिलाधिकारी एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं/आवेदकों के लिए इस पोर्टल से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण संभाग स्तर पर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अक्टूबर 2025 को शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड, जगदलपुर के सभागार में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *