अम्बिकापुर, 13 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और शिकायतें सुनीं। जनदर्शन में राजस्व विभाग से संबंधित फौती नामांतरण, भूमि बंटवारा, सीमांकन, राशन कार्ड सुधार, वन भूमि स्वामित्व, पेंशन स्वीकृति एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने सभी आवेदनों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में त्वरित कार्रवाई कर निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर, श्री अमृतलाल ध्रुव, निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत कलेक्टर एवं उनकी पत्नी ने कलेक्टोरे परिसर में किया नीम का पौधरोपण
राजनांदगांव, 21 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत नीम का पौधरोपण किया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने नीम का पौधरोपण किया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर […]
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 17 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन
रायगढ़, 10 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 412001081 के संचालन हेतु नवीन संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है। जिसके महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति से आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक संस्था अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य सुसंंगत […]
खान-पान और जीवनशैली में प्रकृति के विरुद्ध जाने से बचें- राज्यपाल श्री डेका
खान-पान और जीवनशैली में प्रकृति के विरुद्ध जाने से बचें- राज्यपाल श्री डेका ‘कोडकॉन’ के तृतीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर, 30 नवंबर, 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें प्रकृति के नियमों का ध्यान रखा जाना चाहिए। हमारा खान-पान और जीवन शैली प्रकृति के अनुरूप होने […]


