छत्तीसगढ़

बूथ लेवल एजेंटों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्रारंभ

सुकमा,10 अक्टूबर 2025/sns/- अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण–2025 के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के लिए विधानसभा स्तर पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोन्टा विधानसभा क्षेत्र के ERO एवं AERO को प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात् राजनीतिक दलों के नियुक्त BLAs के लिए तहसीलवार ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।
तहसील सुकमा और गादीरास में 10 अक्टूबर को प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जबकि कोन्टा, दोरनापाल, छिन्दगढ़ एवं तोंगपाल में 11 अक्टूबर 2025 को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में BLAs को मतदाता सूची शुद्धिकरण, पुनरीक्षण प्रक्रिया और BLO की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी दी जा रही है ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *