छत्तीसगढ़

एमएसटीसी पोर्टल के संबंध में 10 अक्टूबर को प्रशिक्षण


राजनांदगांव, 10 अक्टूबर 2025/sns/-खनिज शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार गौण खनिज रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। ई-नीलामी से संबंधित निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताओं बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार चयन सहित अन्य समस्त प्रक्रिया की कार्रवाई पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
एमएसटीसी पोर्टल के विषय में दुर्ग संभाग के जिला अधिकारियों एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं के लिए 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जिला पंचायत सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। रेत खदान के निविदा व नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने हेतु इच्छुक जिले के बोलीकर्ता प्रशिक्षण में शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *