छत्तीसगढ़

सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 14 अक्टूबर तक

धमतरी, 10 अक्टूबर 2025/sns मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि संबंधित पाठ्यकम में महाविद्यालय द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के बाद स्थानीय स्तर पर रोजगार के उपलब्धता के आधार पर नियोजन कराया जाना है। प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के कम से कम आठवीं पास ऐसे पुरूष आवेदक जिनकी न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी. हो, वे आगामी 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। दूरस्थ अंचल के अभ्यर्थियों के लिए महाविद्यालय में हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व राशन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज के साथ सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *