धमतरी, 10 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में स्पेशल एजुकेटर के रिक्त तीन पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदक अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में सीधे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आवक-जावक शाखा में अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आगामी 13 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद मिले कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट में अपलोड कर दी गई है तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है।
संबंधित खबरें
मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 10 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पतोरा थाना उतई तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री मानस साहू की विगत 08 मई 2025 को नहाते वक्त तालाब में डूब जानेे से […]
52,885.48 मे. टन धान की खरीदी
दुर्ग, 27 नवम्बर 2025/sns/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत बुधवार 26 नवम्बर को 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में 9991 किसानों से 52,885.48 मे. टन धान खरीदी की गई है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि […]
जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित
कोरबा, 09 फरवरी 2026/sns/-विभागीय गतिविधियों के प्रचार प्रसार एवं पशुपालकों को पशु पालन की ओर रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को गा्रम सलियांभाठा कोरबा में जिला स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के उन्नत नस्ल के पशु पक्षियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनी आयोजित हुई। कार्यक्रम में पशुपालकों ने बढ़-चढकर हिस्सा […]

