जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जगदलपुर अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बनियागांव में प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए 01 से 14 जून 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उक्त समयावधि में प्राप्त 22 आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत समिति के द्वारा पात्रता सूची जारी की गई है। जिसके तहत 03 अभ्यर्थी पात्र तथा 19 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए हैं। पात्रता सूची का अवलोकन कार्यालय प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बनियागांव, कार्यालय परिक्षेत्र अधिकारी भानपुरी, कार्यालय उप वनमण्डलाधिकारी बस्तर तथा कार्यालय प्रबन्ध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जगदलपुर के सूचना पटल पर किया जा सकता है। साथ ही प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बनियागांव से संबंधित ग्राम पंचायतों एवं तेन्दूपत्ता फड़ों संबंधी ग्रामों के सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए गए पात्रता सूची का अवलोकन किया जा सकता है। इस सूची के बारे में अभ्यर्थियों से आगामी 17 अक्टूबर 2025 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर पर कोई विचार नहीं करते हुए चयन की कार्यवाही की जाएगी।

