दुर्ग, 08 अक्टूबर 2025/sns/- दुर्ग संभाग के अपर आयुक्त ने खाद्य नियंत्रक दुर्ग को पत्र जारी कर लंबित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित द्वितीय अपील प्रकरणों में पक्षकारों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय में लंबित पीडीएस संबंधित द्वितीय अपील प्रकरणों की सुनवाई 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय द्वितीय तल, उद्योग भवन, दुर्ग में होगी। जिसमें न्यायालय ने महिला स्व सहायता समूहों और उचित मूल्य दुकानदारों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अनुपस्थिति की स्थिति में प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात हो कि उक्त प्रकरण में पक्षकार ग्राम बरभांवन जिला कबीरधाम की शिव शक्ति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती डरनिया बाई साहू एवं सचिव श्रीमती केशर बाई साहू, ग्राम सरेखा जिला कबीरधाम की नारी शक्ति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई साहू एवं सचिव श्रीमती दीपाबाई साहू, सेक्टर-6 भिलाई दुर्ग के संभागीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री एन. के. राठी, सुपेला भिलाई निवासी मां यशोदा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला देवी साव, आदर्श नगर छावनी भिलाई दुर्ग की निवासी लता प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव, संतोषी पारा कैम्प 2 भिलाई दुर्ग के निवासी शासकीय उचित मूल्य दुकानदार श्री एस. चन्द्र दत्तन, शांतिपारा आदर्श नगर छावनी भिलाई निवासी मानव प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार, शांतिपारा आदर्श नगर छावनी भिलाई निवासी सिद्धार्थ प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी धुरंधर, पुरानी बस्ती कोहका भिलाई निवासी मॉं अंबिका देवी महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष, सुपेला भिलाई निवासी मॉं भारती महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा तिवारी एवं छावनी भिलाई निवासी श्रीमती गीता देवी को नोटिस जारी कर द्वितीय अपील प्रकरण मामले की सुनवाई हेतु निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा 3 औद्योगिक संस्थानों का निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस जारी
महासमुंद, 20 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा ग्लोबल ग्रीन एनर्जी, जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, श्री तुलसी फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड एवं 9ड इंडिया लिमिटेड बिरकोनी का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बंद पाया गया, जिसके […]
शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय में स्वच्छता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का संकल्पश्रमदान से करेंगे स्वच्छता के लिए जागरूक
रायपुर, 20 फरवरी 2026/sns/- नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का आज प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा राज्य के नवा रायपुर में बेहतरीन डिजिटल संग्रहालय बनकर तैयार हुआ है। इनका रख-रखाव तथा रंगरोगन करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने संग्रहालय को स्वच्छ […]
वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध वन विकास निगम ने की कानूनी कार्रवाई
कवर्धा, 13 अक्टूबर 2025/sns/- वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मण्डल के मण्डल प्रबंधक श्री पिताम्बर साहू के निर्देशन एवं उप मण्डल प्रबंधक श्रीमती दीपिका सोनवानी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पण्डरिया अंतर्गत बदौरा बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ/1428 में वर्ष 2025 के सागौन वृक्षारोपण क्षेत्र में अवैध रूप से पौधों को उखाड़ने एवं वन भूमि […]

