सुकमा, 08 अक्टूबर 2025/sns/-नीति आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुकमा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए प्रारंभिक जीवन कौशल विकास एवं बाल शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु विशेष योजना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मोबाइल क्रेशस टीम दिल्ली के मनीष, कांतासिंग, गीतांजली एवं आस्था द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से बताई गई जिसके तहत पहले चरण में सर्वे किया जाएगा और उसके आधार पर पाठ्यक्रम तैयार होगा, ताकि ईसीसीई (Early Childhood Care & Education) कार्यक्रम को और प्रभावी रूप दिया जा सके।
इस योजना का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक/भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण में महिला एवं बाल विकास विभाग सुकमा के सभी सुपरवाइजर, ईसीसीई कार्यकर्ता, ट्रेनिंग मैनेजर रूपेंद्र देवदास एवं पीपीआईए फेलो उपस्थित थे।

