छत्तीसगढ़

वन्यप्राणी सप्ताह अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


अम्बिकापुर, 06 अक्टूबर 2025/sns/-  वन्यप्राणी सप्ताह 02 से 08 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत शनिवार को कक्षा पहलीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न वर्गों में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता का विषय “वन एवं वन्यप्राणी” रखा गया, वहीं निबंध प्रतियोगिता के लिए छोटे बच्चों को “वन एवं वन्यप्राणी” तथा “मैंने चिड़ियाघर में जो जानवर देखे” जैसे रोचक विषय दिए गए। वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों को “जलवायु परिवर्तन का हाथियों एवं वन्यप्राणियों पर प्रभाव” जैसे संवेदनशील एवं समसामयिक विषय दिए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सृजनशीलता एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन वनमंडलाधिकारी सरगुजा श्री अभिषेक जोगावत के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी सुश्री श्वेता कंबोज के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।इस दौरान उप वनमण्डलाधिकारी श्रीमती जेनी ग्रेसी कुजूर सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *