छत्तीसगढ़

विशेष ग्रामसभा में विलेज़ प्लान का किया गया अनुमोदन

बलौदाबाजार, 04 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी गांव में ग्रामसभा क़ा आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभा में अन्य प्रमुख विषयो पर चर्चा के साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विलेज़ प्लान का अनुमोदन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कसडोल ग्राम कोट,चरौदा ब,गबौद, ढेबी, कोसमसरा, बड़गांव, अमरूवा, बार, बम्हनी,धमलपुरा,सोनाखान एवं परसदा में आदि कर्मयोगी अभियान अंत विलेज प्लान 2030 का अनुमोदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *