छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 971 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार, 4 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 3 अक्टूबर 2025 तक 971 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील टुण्डरा में 1179.1 मिमी. एवं सबसे कम वर्षा सिमगा तहसील में 814.1 मिलीमीटर हुई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील सुहेला 1130.5 मिमी, पलारी में 1059.4 मिमी, सोनाखान 940.7 मिमी, बलौदाबाजार 936.2 मिमी, भाटापारा 925 मिमी, लवन 909.1 मिमी एवं कसडोल 844.7 मिलीमीटऱ वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 8738.8 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 971 मिमी है।3 अक्टूबर 2025 को 423.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 47 मि.मी.है। तहसीलवार में बलौदाबाजार 97.5 मिमी, पलारी 78 मिमी, सुहेला 73.5 मिमी, भाटापारा 50.9 मिमी, लवन 39.8 मिमी, टुण्डरा 38 मिमी, सिमगा 22.6 मिमी, सोनाखान 18 मिमी एवं कसडोल 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *