जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा दरभा तहसील के ग्राम छिन्दावड़ा निवासी सामबती की मृत्यु सांप काटने से पति सामनाथ को, ग्राम डिलमिली निवासी बुधनो की मृत्यु सांप काटने से पति पोदला को और बस्तर तहसील के ग्राम टाकरागुड़ा निवासी भूपेन्द्र बघेल की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने से होने के कारण पिता सयतो राम बघेल को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

