छत्तीसगढ़

02 अक्टूबर को “गांधी जयंती“ व विजय दशमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित


अम्बिकापुर, 01 अक्टूबर 2025/sns/-  आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिले में 02 अक्टूबर 2025 को “गांधी जयंती“ व विजय दशमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *