कवर्धा, 29 सितम्बर 2025/sns/- नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत ‘‘कन्या पूजन एवं भोज कार्यक्रम’’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे वीर सावरकर सभागार भवन कवर्धा में होगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम के मार्गदर्शन में, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के नेतृत्व में यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।
संबंधित खबरें
एसआईआर अभियान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती- संभागायुक्त
संभागायुक्त ने मतदान केन्द्र स्तर पर कार्यों का किया निरीक्षण रायगढ़, 22 जनवरी 2026/sns/- संभागीय कमिश्नर बिलासपुर एवं रोल आब्जर्वर श्री सुनील जैन ने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के साथ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्र स्तर पर एसआईआर कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दावा-आपत्तियों की […]
सीईओ जिला पंचायत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा
राजनांदगांव, 26 जून 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान पोट्ठ लईका पहल की मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की गहनता से विस्तृत चर्चा की गई। सीईओ […]
गौधाम संचालन हेतु आवेदन 30 नवम्बर तक
बलौदाबाजार, 11 नवम्बर 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड में 10-10 गौधाम संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत गौधाम संचालन हेतु गौशालाओ के संचालक,एनज़ीओ, किसान उत्पादक संगठन एवं अन्य पंजीकृत संस्थाएं तथा स्व सहायता समुह 30 नवम्बर 2025 तक निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये बलौदाबाजार […]

