सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 सितंबर 2025/sns/- राज्य में विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला और अशासकीय संस्था के योगदान को प्रोत्साहित करने हेतु वर्ष 2025-26 के लिए मिनी माता सम्मान हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीआईसीआई बैंक के सामने सारंगढ़ ने 26 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। राज्य अलंकरण समारोह में मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) में 2 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgwcd.gov.in सीजी डब्ल्यूसीडी डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 18 जुलाई को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
अम्बिकापुर, 08 जुलाई 2025/sns/- रोजगार कार्यालय उपसंचालक ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 18 जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी आश्रव फाउंडेशन/आश्रव सिक्युरिटी/एच.आर सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड मावा,रायपुर छत्तीसगढ़ के संचालक श्री सत्यम कुमार उपस्थित रहेंगे। […]
जिले में अब तक 51 लाख 19 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी
मुंगेली, 29 जनवरी 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से पारदर्शिता के साथ जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या 01 लाख 10 […]
बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन
बिलासपुर, 12 फरवरी 2026/sns/-उप मुख्यमंत्री एवं जेल विभाग के प्रभारी श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ की केंद्रीय जेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में केन्द्रीय जेल बिलासपुर सहित रायपुर, दुर्ग एवं अम्बिकापुर को आईएसओ 9001 रू 2015 […]

