सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक पद के लिए इच्छुक नागरिक से 10 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसका पात्र और अपात्र सूची तैयार किया है। इस संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो वे दावा आपत्ति लिखित रूप से साक्ष्य के साथ 25 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कॉलेज के पास कोसीर रोड सारंगढ़ में या कार्यालय के ईमेल actw.sghbgh@gmail.com में स्वीकार किया जाएगा। पात्र अपात्र की जानकारी वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को व्यापमं ने परीक्षाओं में नकल रोकने सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए
कवर्धा, 24 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस बार सख्त दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। व्यापम अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने भी अधिकारियों को […]
रजत जयंती वर्ष पर जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन
मोहला, 5 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।सद्भावना मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के […]
रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, में 11 फरवरी को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन
कोरबा, 09 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के नेतृत्व में आम नागरिकों में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम को ध्यान में रखते हुए 11 फरवरी 2026 को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग कोरबा […]

