मुंगेली, 25 सितम्बर 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पथरिया में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण कार्य पूरा कराए जाने हेतु मेहमान प्रवक्ता की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में 03 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

