छत्तीसगढ़

गौधाम संचालन हेतु 6 अक्टूबर 2025 तक प्रस्ताव आमंत्रित


जगदलपुर, 22 सितम्बर 2025/sns/- संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर द्वारा जिले में गौधाम संचालन के लिये इच्छुक संस्थाओं से 6 अक्टूबर 2025 तक रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। गौधाम स्थापना हेतु भूमि, गौधाम का उदेश्य क्रियान्वयन नियंत्रण, अनुश्रवण एवं अनुशीलन, गौधाम संचालन हेतु पात्र संस्थायें, गौधाम के संचालन हेतु पात्रता एवं कार्यालय, गौधाम संचालन हेतु चयनित संस्था का दायित्व, गौधाम हेतु मानव संसाधन, योजना का वित्त पोषण एवं शास्ति इत्यादि की जानकारी कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें चांदनी चैक जगदलपुर में कार्यालयीन दिवस एवं समय सुबह 10 बजे से 5ः30 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उक्त रूचि की अभिव्यक्ति संबंधी विस्तृत जानकारी जनसंपर्क की वेबसाईट    www.jansampark.cg.gov.in   में भी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *