छत्तीसगढ़

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा सामूहिक पितृ तर्पण सम्पन्न


अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा सामूहिक पितृ तर्पण सम्पन्न

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा सर्व मोक्ष पितृ अमावस्या के अवसर पर खारुन नदी के तट पर सामूहिक पितृ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के 5 कर्मकांडी पंडितों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों एवं ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों के मोक्ष तथा सनातन धर्म रक्षार्थ हेतु तर्पण किया। तर्पण पश्चात पितरों के निमित्त साड़ी फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म में पितृ मोक्ष अमावस्या अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध, तर्पण एवं पिंडदान किया जा सकता है। जिन लोगों को अपने परिजन की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो, वे भी इस दिन श्राद्ध और पिंडदान कर पितरों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए अनुष्ठान कर सकते हैं। इससे पितृ प्रसन्न होकर परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

इस अवसर पर श्रीमती भारती अवतार शर्मा, श्री दीपक तिवारी,डॉक्टर एस के शर्मा आचार्य ओम दीक्षित,पंडित ओंकार तिवारी,पंडित हरीश तिवारी,पंडित मनेंद्र दुबे, प्रदीप मिश्रा,अवधेश धर दीवान,सुधीर तिवारी,अनमोल तिवारी,सौरभ उपाध्याय,पंडित मनीष तिवारी,पंडित राहुल शर्मा,एवं अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *