जगदलपुर, 28 अक्टूबर 2025/sns/- जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तीकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रैम्प योजना के अंतर्गत ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार विकास सहायता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट जगदलपुर के प्रेरणा हॉल में प्रातः 11 बजे से किया गया है। मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर श्री अजित सुन्दर बिलुंग ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाईन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाईडर और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जैसे सरकारी पोर्टल्स से जोड़ना है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके। कार्यशाला में ई-मार्केटिंग प्लेटफार्म पर पंजीकरण की प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, मूल्य निर्धारण आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बस्तर जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों, महिला स्व सहायता समूहों एवं कारीगरों से कार्यशाला में भाग लेने हेतु अनुरोध किया है।
संबंधित खबरें
दावा-आपत्ति 14 जुलाई तक आमंत्रित
धमतरी, 04 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के कोष्टापारा वार्ड क्रमांक 16 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का मुल्यांकन पत्रक जारी कर नगरनिगम कार्यालय और एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय सहित […]
नीट कोचिंग से चार विद्यार्थियों का प्रथम काउंसलिंग में मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन
सुकमा, 18 अगस्त 2025/sns/- जिले के मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना साकार करने हेतु जिला प्रशासन की अभिनव पहल का सकारात्मक परिणाम आ रहे है। प्रशासन के सहयोग से संचालित क्षितिज जेईईदृनीट निरूशुल्क कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्था में वर्षभर चली […]
विधायक श्री किरण देव ने 160 छात्राओं को बांटी साइकिल
जगदलपुर, 04 दिसम्बर 2025/sns/- जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत 160 छात्राओं को साइकिल वितरित की। यह आयोजन ग्राम जामावाड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें जामावाड़ा की 35, साड़गुड़ की 28, बड़े मुरमा की 35, नियानार की 54 और बाण्डापारा की 08 की […]


