छत्तीसगढ़

श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीयन तथा नवीनीकरण के लिए शिविर 18 सितम्बर को

मोहला, 20 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर में आगामी 18 सितम्बर को जिला मुख्यालय के सामुदायिक भवन में श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही शिविर में श्रमिकों को विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी श्रमिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभागीय योजना का लाभ लेने की अपील की गई है, उक्त स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयों का वितरण किया जाएगा। पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु शिविर में आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा मोबाइल लाना आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *