छत्तीसगढ़

जनमन पत्रिका का किया गया नि:शुल्क वितरण


राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। जनसंपर्क विभाग के फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की खुबसूरत झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक दिखाई दे रही है। कलेक्टोरेट पहुंचने वाले नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। फोटो प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में नागरिक अवलोकन कर रहे है।
इस दौरान सेवा पखवाड़ा एवं छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं शासन की योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिला कार्यालय आवश्यक कार्य से पहुंचे भिलाई दुर्ग निवासी श्री दिलीप कुमार यादव ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जीवन संघर्षों को जानने का मौका मिला। उन्होंने जनसंपर्क विभाग के फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। राजनांदगांव निवासी श्री चित्रकांत वर्मा कलेक्टोरेट कार्यालयीन कार्य से पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शनी देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को जानने का अच्छा मौका मिला है। राजनांदगांव निवासी सुश्री भूमिका कुर्रे ने कलेक्टोरेट परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। इस दौरान कलेक्टोरेट पहुंचे नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी को देखा और जनमन पत्रिका के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *