बलौदाबाजार, 20 सितम्बर 2025/sns/- सेवा पखवाड़ा के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदाबाजार में शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न ट्रेड के 20 युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया जिससे 20 यूनिट रक्त की प्राप्ति हुई। कार्यक्रम में संस्था के एलएडी तिरपुड़े, इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलौदाबाजार के पदाधिकारी, प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक परमानंद गौड, कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।




