अम्बिकापुर, 01 अक्टूबर 2025/sns/- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली का समापन महामाया मंदिर परिसर में स्वच्छता शपथ के साथ किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वयंसेवकों ने ऑक्सीजन पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका निगम के कर्मचारी, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम. सिद्दीकी तथा कर स्काउट से योगेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
रैली को विद्यालय के प्राचार्य एल. मिश्रा एवं कविता बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी सुनीता दास के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



