छत्तीसगढ़

आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स के लिए आवेदन शुरू 227 सीटें खाली 21 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन


जगदलपुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- बस्तर जिले में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2025-27 के लिए विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बहपजपण्ंकउपेेपवदण्दपबण्पद पर जाकर 21 सितंबर 2025 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंबू वर्क्स के 47, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट का 1, ड्राइवर कम मैकेनिक के 23, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 9, इलेक्ट्रीशियन के 2, फिटर के 7, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 8, मशीनिस्ट के 10, डीजल मैकेनिक के 12, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) के 5, मैकेनिक (ट्रैक्टर) के 13, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) के 20, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) के 5, टर्नर के 20,  वेल्डर के 2, वायरमैन के 2 और वुड वर्क टेक्निशियन के 23 सीट रिक्त हैं। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *