छत्तीसगढ़

*सत्य का सिनेमा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित फिल्म:सीएम साय

*सत्य का सिनेमा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित फिल्म:सीएम साय

मोदीजी के जीवन पर आधारित फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित मंत्रीगण रहे उपस्थित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित ‘चलो जीते हैं‘सत्य का सिनेमा* डॉक्यूमेंट्री फिल्म एक मॉल में देखने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन से जुड़ी इस फिल्म के प्रसंग हमें प्रेरणा देने वाले हैं। यह फिल्म सत्य का सिनेमा है जो हमें समाज से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं और आमजनों को देखना चाहिए। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व को और करीब से जानने का मौका देता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन यात्रा उनके संघर्ष और जीवंत घटनाओं को देखने का यह सुनहरा अवसर है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता सहित आम जन इस फिल्म को अवश्य देखें क्योंकि फिल्म में वास्तविकता का झलक दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *