छत्तीसगढ़

सुकमा जिले के अग्निवीर लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ जिला प्रशासन देगा निशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

सुकमा, 19 सितम्बर 2025/sns/- भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए माह 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश से कुल 8999 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सुकमा जिले से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर अग्निवीर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया है।
जिला प्रशासन के द्वारा सफल अभ्यर्थियों को अब ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला स्तर पर निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण विद्यालयों, महाविद्यालयों के अधिकारी, पुलिस बल एवं भूतपूर्व सैनिकों के माध्यम से कराया जाएगा ताकि युवाओं को अगली भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किया जा सके।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा ने सभी सफल अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे शीघ्र कार्यालय से संपर्क करें, ताकि उन्हें आवश्यक शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जा सके। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, राष्ट्र सेवा में योगदान देने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का उत्कृष्ट अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *