जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस ने आज बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत गोड़ियापाल, चेराकुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम विकास के कार्ययोजना को बेहतर बनाने के लिए ग्राम के आदि सहयोगी, साथी कैडर को निर्देशित किया, उन्होंने ग्राम विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की भी अपील की। इसके अलावा नवीन राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड में संशोधन और मनरेगा जॉब कार्ड बनाने संबधित शिविर का अवलोकन किया। साथ ही शिविर में बैंकों से संबंधित कार्यों और बीमा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को देने के लिए निर्देशित भी किया। निरीक्षण के दौरान गोड़ियापाल के आश्रम-छात्रावास का आकस्मिक जायजा लिया, उन्होंने आश्रम की भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में सतत स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इसके अलावा उन्होंने सोनारपाल में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित रेडी टू ईट यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, जनपद पंचायत के सीईओ श्री चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे और आश्रम-छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही, आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन से भी संवाद कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम
मुख्यमंत्री श्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री साय का जापान दौरा बना तकनीकी और औद्योगिक सहयोग का सेतु रायपुर, 22 अगस्त 2025/ ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त […]
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी
बीजापुर, 25 जुलाई 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 हेतु बीजापुर जिले में 09 परीक्षा केन्द्र जिसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर, शहीद वेंकटराव कालेज बीजापुर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन बीजापुर, पालिटेक्नीक कालेज बीजापुर, आईटीआई बीजापुर, […]
व्यापमं से परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी
सुकमा, 19 नवंबर 2025/sns/- राज्य स्तरीय परीक्षाओं को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल(सीजीव्यापम) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अवलोकन अवश्य करें ताकि परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रकार की असुविधा […]

