छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत रेड्डी में विशेष शिविर आयोजित महिलाओं को स्वच्छ जल के प्रति किया गया जागरूक


बीजापुर, 19 सितंबर 2025/sns/ – ग्राम पंचायत रेड्डी में आज एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पदमुर कामकानार क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को बताया गया कि दूषित पानी का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों जैसे डायरिया, टाइफाइड और अन्य जलजनित रोगों का कारण बन सकता है इसलिए जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हमेशा उबालकर या फिल्टर किया हुआ शुद्ध पानी पीना चाहिए।
शिविर के दौरान सरल घरेलू उपायों जैसे पानी को छानना, उबालना और पानी संग्रहण के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही, जल स्रोतों की सफाई और रख-रखाव पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *