छत्तीसगढ़

जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर, 15 सितम्बर 2025/sns/- राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय एवं सीतापुर न्यायालय में साढ़े तीन हजार लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार राजस्व न्यायालयों में 13316 प्रकरणों का निराकरण किया गया। किशोर न्याय बोर्ड के 95 तथा परिवार न्यायालय के 25 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया एवं लाखों की संख्या में प्री-लिटिगेशन मामलों का निराकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *