छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 08 परिवारों को 32 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


जगदलपुर, 12 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 08 परिवारों को 32 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा के ग्राम मालेवाही निवासी रमेश की मृत्यु सांप काटने से बड़े भाई शिवकुमार को और ग्राम मिचनार -02 के निवासी कुमारी सोषनी की मृत्यु सांप काटने से पिता रिंकु मण्डावी को, तहसील करपावण्ड ग्राम चोकनार निवासी डमरू की मृत्यु पानी में डूबने से माता कुमारी को, तहसील भानपुरी ग्राम मुरकुची निवासी डोमूराम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी लुदरी को, तससील दरभा ग्राम कामानार निवासी जयमनी की मृत्यु पानी में डूबने से पति लैखन को, ग्राम छोटे आमाबाल निवासी पतिराम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी श्रीमती कारीबाई को, तहसील बकावण्ड ग्राम मंगनार निवासी गम्भीर राम की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से माता श्रीमती मंगलदई को एवं तुलाराम की मृत्यु गाज गिरने से पत्नी श्रीमती मंदलई को प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *