जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- दिव्यांग जनों को पुनर्वास एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में डिलमिली निवासी भारत मंडावी को कृत्रिम पैर मिलने से भारत ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से आभार व्यक्त किया।और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री के प्रयासों से दिव्यांग जनों को समाज के मुख्य धारा में जोड़कर सक्षम बना रहे है। भारत ने बताया कि वह 1998 में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत था उस समय उनके पिता जी रेलवे विभाग में कार्यरत थे उसी दौरान पिता जी से मिलने जा रहे थे पटरी पार करते समय पैर फिसलने से चलती ट्रेन उनका दाहिना पैर कट गया।पैर कट जाने से वह बहुत दुखी हुआ। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले भी कोण्डागांव में आयोजित शिविर में उन्हें कृत्रिम पैर मिला था और आज फिर से नया पैर लगाए हैं।पैर लगने से भारत स्वयं को सक्षम महसूस कर रहा है और बताया कि दैनिक जीवन में सामान्य लोगों की भांति कार्य कर सकता हूं घर की खेती किसानी से लेकर स्कूटी भी चला लेता हूं।और शासन के दिव्यांग जनों को प्रदाय पेंशन एवं अन्य सहायता भी समय पर मिल जाने से काफी सहूलियत होती है।
संबंधित खबरें
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत मानपुर में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन
मोहला, 03 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रारंभ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में संचालित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एनीमिया जैसी बीमारी से मुक्त कर स्वस्थ और मजबूत परिवार की नींव रखना था। अभियान के अंतर्गत महिलाओं […]
अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन
दुर्ग, 21 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में पदस्थ अपर कलेक्टरों श्री अभिषेक अग्रवाल, श्रीमती योगिता देवांगन एवं श्री वीरेन्द्र सिंग के मध्य कार्य विभाजन किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अभिषेक अग्रवाल को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जिला दुर्ग के न्यायालयीन कार्य, तहसील दुर्ग/भिलाई-3/धमधा/पाटन के अवैध उत्खनन के प्रकरणों का प्रावधान अनुसार […]
अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई दो लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश
अम्बिकापुर, 16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने ग्राम डांडगांव, तहसील उदयपुर स्थित सुखराम के मकान में अवैध रूप से उर्वरक (यूरिया) भंडारण के मामले में दो व्यक्तियों पर सुखराम एवं पंकज अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955“ की धारा 3/5 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश […]

