मुंगेली,11 सितम्बर 2025/sns/- ऊर्जा खपत को कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई “पीएम सूर्य घर योजना” आमजनों के जीवन में बदलाव ला रही है। जिले के सरगांव (वार्ड क्रमांक 10) निवासी श्री बिसाहू राम साहू इसकी मिसाल बन गए हैं। लगभग दो माह पूर्व उनके घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल विभाग द्वारा स्थापित किया गया। पहले हर महीने 100 से 150 यूनिट बिजली खपत के कारण उन्हें 400 से 500 रुपये तक का बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद उन्हें हर माह 400 यूनिट का क्रेडिट मिल रहा है। नतीजा यह हुआ कि उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया और वे प्रतिमाह 500 रुपये से अधिक की बचत कर पा रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि पहले हर महीने बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सोलर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता का अहसास हो रहा है। यह योजना वास्तव में आमजन के जीवन में उजाला भर रही है। यह योजना न केवल श्री साहू जैसे उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी के प्रसार में भी अहम योगदान दे रही है।
संबंधित खबरें
समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति किं्वटल से बढ़ा किसानों का उत्साह
कोरबा, 21 नवंबर 2025/sns/- राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और किसान-केंद्रित बनाने के लिए किए गए व्यापक प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति किं्वटल […]
मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य
दुर्ग, 30 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत मछली पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों, समितियों एवं समूहों को अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मछली पालन विभाग की उप संचालक श्रीमती सीमा चंद्रवंशी […]
तीन माह का चावल अब 31 जुलाई तक बंटेगा
बलौदाबाजार, 3 जुलाई 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा सार्वजानिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशनकार्डधारी परिवारों क़ो जून से अगस्त 2025 तक तीन माह का एकमुश्त चावल वितरण की तिथि 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी गई है। तीन माह का एक मुश्त चावल लेने में शेष राशनकार्डधारी अब शासकीय उचित मूल्य दुकान से 31 जुलाई 2025 तक […]

