छत्तीसगढ़

‘प्रोजेक्ट दक्ष हम होंगे स्मार्ट’ कर्मचारियों को मिल रहा डिजिटल दक्षता का प्रशिक्षण

रायपुर, 10 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ अब जिले के शासकीय कार्यों को नई पहचान और गति प्रदान कर रहा है। इस अभियान से अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं।

आज कलेक्टोरेट स्थित बीपीओ मल्टीलेवल पार्किंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग के शेष जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट, ईमेल एवं अन्य आवश्यक ऑनलाइन टूल्स की जानकारी दी गई।

प्रोजेक्ट दक्ष का प्रमुख उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। इससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक सरल, पारदर्शी एवं स्मार्ट बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *