बलौदाबाजार, 10 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी सुश्री मनोरमा भगत द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के 28 नियोजकों द्वारा अपनी अपनी संस्थानों के विभिन्न पदों (आईटी सेक्टर हॉस्पिटल, बीमा, फॉयर सेफ्टी सिक्योरिटी सेक्टर, फुड्स प्रोसेसिंग, इंडस्ट्रीज सेक्टर सेल्स, ड्राइवर, कम्प्यूटर आपरेटर, मंुशी, मैनेजर, सुपरवाइजर, एकाउंटेंट मिल आपरेटर लेवर एवं अन्य पद पर कार्य करने हेतु 1236 पद एवं अप्रेंटिसशिप के लिये 3 नियोजको द्वारा 222 पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।वेतन 7 हजार से लेकर 35 हजार रूपए तक देय होगा।अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में उपस्थित होकर या दूरभाष नम्बर 0772729943 पर संपर्क कर सकते है।

