सारंगढ़- बिलाईगढ़, 09 सितम्बर 2025/sns/- आबकारी आयुक्त सह सचिव और जिले के प्रभारी सचिव आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के सारंगढ़ वृत्त ने ग्राम छिचपानी के जंगल में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब 160 लीटर तथा जंगलों में विभिन्न जगहों पर छिपा कर रखे लगभग 145 बोरियो में भरा महुआ शराब बनाने के लिए महुआ लाहन जिसकी कुल मात्रा लगभग 4350 किलोग्राम का कब्जा आबकारी अधिकारी द्वारा लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया। अवैध शराब का लगभग 32000 और लाहन का बाजार मूल्य लगभग 217500 कुल 249500 रुपए बाजार मूल्य का सामग्री कार्यवाही में मिली। आरोपी मौके पर नहीं होने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) (च)34(2) का, प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उप निरीक्षक हाबिल खलखो एवं सुरक्षाकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
संबंधित खबरें
रायपुर जिले की शासकीय आईटीआई में 22 मेहमान प्रवक्ताओं के पदों पर आवेदन आमंत्रित
रायपुर, 04 दिसंबर 2025/sns/- नोडल संस्था औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सड्डू, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2025-26 हेतु रायपुर जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों और विषयों के प्रशिक्षण कार्य को पूर्ण कराने के लिए मेहमान प्रवक्ताओं (Guest Lecturers) के 22 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। […]
राजधानी को बड़ी सौगात उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे 21 करोड़ के ‘नालंदा फेज-2’ का भूमि पूजन
रायपुर, 22 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक कायाकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। जीई रोड (एनआईटी के सामने) पर 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ‘नालंदा परिसर फेज-2’ का भव्य भूमिपूजन आगामी 23 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर […]
14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। नेशनल […]


