अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन के अध्यक्ष कार्यकारिणी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्दीकी ने कहा कि लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक करने और व्यक्तियों, समुदायों और समाज के विकास में साक्षरता की महत्ता को बताने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डीपीओ साक्षरता श्री गिरीश गुप्ता ने बताया कि उच्च साक्षरता दर बेहतर आर्थिक प्रदर्शन, कम असमानता और अधिक सामाजिक सामंजस्य से जुड़ी होती है, जिससे एक मजबूत समाज का निर्माण होता है। इस दौरान जेडी श्री प्रभात कुमार ने भी साक्षरता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्वयंसेवी शिक्षकों व साक्षरता सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
एक परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 12 फरवरी 2026/sns/कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत एक विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत रेंगाखार तहसील के अंतर्गत ग्राम अंजना निवासी दुलिया बाई की जहरीला सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति श्री तोरन सिंह […]
ग्राम पंचायत पलवा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के लिए नया आवंटन 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 13 दिसम्बर 2025/sns/- प्रशासन ने जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, विकास खंड तोकापाल की ग्राम पंचायत पलवा (कोड 452006016) में पूर्व में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) का आवंटन निरस्त कर दिया है। इस निर्णय के पश्चात स्थानीय उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु दुकान […]
मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम आड़ावाल पहुंच दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए
जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बस्तर जिला प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय से लगे ग्राम आडावाल पहुंचे, जहां पर उन्होंने दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज कल्याण विभाग और बीएमव्हीएसएस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नेसम्पर्क फाउंडेशन द्वारा […]

