सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 सितंबर 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन अंतर्गत वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक और एमआईएस सहायक पद के लिए इच्छुक नागरिक से, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कॉलेज के पास कोसीर रोड सारंगढ़ में 10 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित है। इस भर्ती की विस्तृत जानकारी वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। आवेदन परीक्षण के बाद 16 सितंबर को आवेदकों को इंटरव्यू के लिए सूचित किया जाएगा। इंटरव्यू 22 से 26 सितंबर के मध्य सम्पन्न होगा। चयन सूची 30 सितंबर को जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल केबिनेट सभा आयोजित
सुकमा, 29 सितंबर 2025/sns/- राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत तिथिवार आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 27 सितंबर को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में बाल-केबिनेट सभा का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पोषण एवं संतुलित आहार की महत्ता को रेखांकित […]
बिहान योजना से महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सशक्त लखपति दीदी श्रीमती कुसुम साहू बनीं आत्म निर्भरता की मिसाल
रायपुर, 15 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। यह योजना न केवल उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दे रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड […]
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं
रायपुर, 30 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएँ एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त […]


