छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव ग्राम गर्रापार में विशेष किसान चौपाल का आयोजन


राजनांदगांव, 05 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर छुरिया विकासखंड के ग्राम गर्रापार में ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य कम पानी की खपत वाले फसल हेतु विशेष किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य कम पानी की खपत वाले दलहन-तिलहन, मक्का एवं अन्य फसलों के संबंध में जानकारी दी गई तथा फसल चक्र परिवर्तन के बारे में बताया गया। किसानों द्वारा फसल परिवर्तन एवं कम पानी की खपत वाले फसल लेने हेतु सहमति दी गई। चौपाल में किसानों द्वारा मक्का, चना, गेहूं , सरसों एवं अलसी फसल बीज मांग की गई। किसानों ने बताया कि ग्राम गर्रापार पूर्व में भी ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लगाने के लिए संकल्पित ग्राम है। किसानों ने इस वर्ष रबी सीजन में 100 प्रतिशत फसल परिवर्तन हेतु सहमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *